{"_id":"571e484d4f1c1b9327a91799","slug":"new-traffic-plan-for-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जल्द लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जल्द लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की ओर से चल रही कवायद लगातार तीसरे दिन जारी रही। सोमवार को जहां पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने गोखले मार्ग पर अतिक्रमण हटाया। वहीं शाम को कोतवाली में बैठक कर नए ट्रैफिक प्लान को लागू करने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
सब कुछ पुलिस, प्रशासन और पालिका की योजना के मुताबिक चला तो जल्द ही शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्ति मिल जाएगी। गोखले मार्ग पर वाहन चलते दिखेंगे। फल-सब्जी वाले सब्जी मंडी, पटेल मार्ग और शहर के दूसरे मार्गों पर शिफ्ट हो जाएंगे। एनएच, गोखले मार्ग और स्टेशन रोड पर रेहड़ी, ठेली वाले नहीं दिखेंगे। लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था शहर झंडाचौक से लेकर कौड़िया चेक-पोस्ट तक बढ़ा दी गई है। सिनेमा रोड सीएसडी कैंटीन तक खाली रहेगी। नगर क्षेत्र की सड़कों पर सामान लगाने वालों का सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा। टैक्सी और ऑटो संचालन के लिए भी नई व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार शाम को कोतवाली में हुई बैठक में शहर के ट्रैफिक को पटरी पर लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। लालबत्ती चौक से सौ मीटर नजीबाबाद रोड की ओर से झंडाचौक तक डिवाइडर लगेंगे। इसके अलावा कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। एसडीएम जीआर बिनवाल, कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर और नगर पालिका ईओ अमरजीत कौर की अगुवाई में सोमवार को भी नए ट्रैफिक प्लान को लागू करने पर मंथन हुआ। जिसमें देहरादून की तर्ज पर डिवाइडर लगाने को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहा अभियान
कोटद्वार। अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को भी अभियान जारी रहा। गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, नेशनल हाईवे पर खड़ी रेहड़ी, ठेली वालों का सामान जब्त किया गया। उधर, सब्जी मंडी में दुकानों का साइज घटाकर गोखले मार्ग के ज्यादा से ज्यादा सब्जी वालों को एडजस्ट करने का प्रयास किया गया। कुछ लोगों को हाईडिल कालोनी तो कुछ को पटेलनगर में जगह देने की बात कहीं गई है। गोखले मार्ग के स्टेशन रोड वाले मुहाने से भी फल वाले हटाए जाएंगे। उनकी आड़ में जहां अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं ठेली वाले व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं।