फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Navyug girl students won volleyball competition for the second time

नवयुग की छात्राओं ने दूसरी बार जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Sun, 13 Nov 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Navyug girl students won volleyball competition for the second time
अंतर विद्यालयी बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता की विनर ट्राफी लेती नवयुग स्कूल की टीम। - फोटो : KOTDWAR
भाबर क्षेत्र के मोटाढांक में आयोजित 7वीं अंतर विद्यालयी बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता लगातार दूसरी बार नवयुग पब्लिक स्कूल के नाम रही। खिलाड़ी कशिश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को नवयुग स्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने उद्घाटन किया। सुबह सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमी फाइनल मुकाबले में नवयुग स्कूल ने बाल भारती को 2-0 से सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में राइजिंग सन पब्लिक स्कूल ने एवीएन स्कूल को 2-0 से सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला नवयुग पब्लिक स्कूल और राइजिंग सन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें शुरुआत से ही नवयुग स्कूल के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग सन को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नवयुग की खिलाड़ी कशिश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, साक्षी को बेस्ट सेटर, राइजिंग सन की संगीता को बेस्ट डिफेंडर, नवयुग की इशिका को बेस्ट स्मैशर, मोनिका को इमर्जिंग प्लेयर और खेल प्रेमी धीरेंद्र कंडारी को बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के संस्थापक हुकुम सिंह नेगी, प्रधानाचार्य नीलम नेगी, प्रबंधक दिनेश सिंह नेगी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed