फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Najibabad keeps jamming at the intersection, trouble

लालबत्ती चौक अवैध जीप, टैक्सी व ऑटो स्टैंड में तब्दील, लोग परेशान

Thu, 23 Jan 2020 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Najibabad keeps jamming at the intersection, trouble
लालबत्ती चौक पर अवैध रुप से खड़ी जीप टैक्सियां। - फोटो : KOTDWAR
स्थानीय पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते नजीबाबाद चौराहा अवैध जीप टैक्सी स्टैंड में तब्दील हो गया है। जहां एक ओर एनएच पर टैक्सियों ने कब्जा कर लिया है, वहीं देवीरोड मुख्य मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा वालों ने स्टैंड बना रखा है, जिससे यहां पर जाम की स्थिति बन रहती है। राहगीरों को यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अगस्त, 2017 में नजीबाबाद चौराहे के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ। चौराहे का चौड़ीकरण करने में ही एनएच को करीब ढाई साल का वक्त लगा। चौड़ीकरण के बाद चौराहे का सौंदर्यीकरण नगर निगम को करना था, लेकिन निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते चौराहे का सौंदर्यीकरण तो हुआ नहीं, अलबत्ता अतिक्रमण शुरू हो गया। एनएच पर राजकीय इंटर कालेज की दीवार से सटे हिस्से पर चौड़ीकरण के बाद से ही नजीबाबाद जीप टैक्सी समिति ने अवैध रूप से स्टैंड बना लिया है। यहां पर सुबह से ही जीप, टैक्सियां दिनभर सवारियां भरती रहती हैं। कमोवेश यही हाल लालबत्ती चौक से देवीरोड की ओर का भी बना है। यहां पर भी ऑटो और ई-रिक्शा के अपने स्टैंड होने के बावजूद ऑटो और ई रिक्शा सवारियां भरने के लिए सड़कों पर लगे रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि यहां पर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए दिनभर पुलिस के पांच से छह जवान तैनात रहते हैं, लेकिन पुलिस की उदासीनता से मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसका खामियाजा राहगीरों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज रतूड़ी का कहना है कि इस समस्या उनके संज्ञान में नहीं है। इसे अविलंब ठीक करवाया जाएगा। नजीबाबाद रोड पर इंटर कालेज बाउंड्री के बाहर वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed