फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Municipal corporation will buy one more machine for fogging

फॉगिंग के लिए एक और मशीन खरीदेगा नगर निगम

Thu, 17 Jun 2021 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will buy one more machine for fogging
मेयर हेमलता नेगी ने बृहस्पतिवार को नगर निगम के अधिकारी की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को बरसात में डेंगू और मलेरिया के संभावित खतरे को देखते हुए एक और फॉगिंग मशीन खरीदने और मशीन को संचालित करने के लिए लोडर (छोटा हाथी) किराए पर लेने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्माणाधीन कार्यों को बरसात से पहले पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में छोटी फॉगिंग मशीनों की खरीद के संबंध में मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि पूर्व में खरीदी गई दो हाथ की मशीनें सफल नहीं रही हैं। इसलिए हाथ की मशीनों का परीक्षण करने के बाद ही इन्हें खरीदने पर विचार किया जाएगा। कहा कि टेंडर के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से पार्षद नाराज हैं। नगर आयुक्त पीएल शाह ने अवगत कराया कि टेंडर होने के बाद भी कुछ ठेकेदार बांड पर हस्ताक्षर करने के लिए नहीं आए। उन्होंने नगर आयुक्त को ऐसे ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर पुन: टेंडर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में वार्डों में कराए गए 109 कार्यों के बोर्ड नहीं लगने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को दस दिन में सभी कार्यों के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराने से पूर्व पार्षदों से बात करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सोमेंद्र चौधरी, एई रवींद्र पंवार जेई अखिलेश खंडूड़ी, चरण सिंह और अभिनय दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed