फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Municipal corporation removed encroachment, seized goods

नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, सामान किया जब्त

Sat, 25 Sep 2021 05:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation removed encroachment, seized goods
शहर के बाजारों में सड़क तक पसरे अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। निगम ने सड़क पर लगे सब्जी और फल के फड़ और दुकान के आगे सब्जी लगवाने वाले 49 दुकानदारों के चालान काटे। कई फड़ और ठेली वालों का सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर आयुक्त केएस नेगी, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, सफाई निरीक्षक सुनील कुुमार सिंह ने अन्य कर्मचारियों के साथ गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड, सुमन मार्ग और गंगादत्त जोशी मार्ग के बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर निगम की टीम के बाजार में आते ही सब्जी-फल के फड़ और ठेली वालों में सामान के साथ भगदड़ मच गई। आयुक्त केएस नेगी ने कहा कि चेतावनी के बाद भी सड़कों पर अवैध रूप से लगे फड़ और दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैला हुआ है, जिसके खिलाफ अब सामान जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारी नाली के बाहर सामान नहीं रखें और अपनी दुकानों के आगे फड़ भी नहीं लगने दे। कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed