फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Municipal Corporation in Jhandichad

झंडीचौड़ में राजस्व विभाग की 10 बीघा जमीन नगर निगम को हस्तांतरित

Thu, 07 Jan 2021 09:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation in Jhandichad
कोटद्वार नगर निगम के गाड़ीघाट स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े की छंटाई करता बॉयो रैमीडेशन मशीन - फोटो : KOTDWAR
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-38 झंडीचौड़ में राजस्व विभाग की 10 बीघा जमीन पांच हिस्सों में नगर निगम को मिल गई है। नगर निगम प्रशासन की ओर से यहां पर फीडबैक एनजीओ के माध्यम से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और देहरादून के नत्थूवाला की तर्ज पर कूड़े के निस्तारण के लिए मॉडल तैयार किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही नगरवासियों को कूड़े की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी नगर निगम को सफलता नहीं मिल पाई है। इस बीच एनजीटी के बढ़ते दबाव को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन से कूड़ा निस्तारण के लिए झंडीचौड़ में राजस्व विभाग की दस बीघा भूमि का प्रस्ताव भेजा गया था। डीएम डीएस गर्ब्याल के निर्देश पर झंडीचौड़ में राजस्व विभाग की पांच हिस्सों में विभाजित दस बीघा भूमि नगर निगम को हस्तांतरित हो चुकी है। भूमि मिलने के बाद नगर निगम अब इस भूमि पर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि उक्त भूमि पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और देहरादून के नत्थूवाला के मॉडल के आधार पर कूड़ा निस्तारण का मॉडल विकसित किया जाएगा। इसके लिए फीडबैक एनजीओ से बात हो चुकी है। जल्द ही एनजीओ के विशेषज्ञ उक्त भूमि का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मॉडल को विकसित करने के लिए आगणन भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी कूड़े की छंटाई
कोटद्वार। छत्तीसगढ़ और देहरादून के तहत नए मॉडल के अनुसार कूड़े की छंटाई का कार्य मैनुअल होगा, जिसमें श्रमिक प्रतिदिन आने वाले कूड़े से प्लास्टिक, कांच, मिट्टी आदि की छंटाई हाथों हाथ करेंगे। छंटाई के बाद सभी तरह के कूड़े का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्र में किसी तरह की गंदगी या बदबू नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया प्रदूषणरहित रहेगी। छंटाई के बाद गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी और सूखे कूड़े को रिसाइकिल किया जाएगा। मेडिकल वेस्ट को हानिकारक अपशिष्ट में रखा जाएगा।

कूड़ा निस्तारण के लिए लगेगी ट्रोमल कन्वेयर मशीन
कोटद्वार। ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से जल्द ही ट्रोमल कन्वेयर मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत की ओर से 50 लाख की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। ट्रोमल मशीन के जरिए 50-60 टन कूड़े का निस्तारण किया जा सकेगा। नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि 12 जनवरी से मशीन का ट्रायल शुरू होगा। एक माह के ट्रायल के बाद यदि योजना सफल रही तो मशीन को खरीदने पर विचार किया जाएगा। ट्रायल के दौरान श्रमिकों का खर्च, जेसीबी और मशीन को संचालित करने में आने वाले खर्च का वहन नगर निगम प्रशासन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed