फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mountains of ration and LPG crisis deepens

पहाड़ों में राशन और रसोई गैस का संकट गहराया

Sun, 31 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sun, 31 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन

मानसूनी बारिश ने पहाड़ों में लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। दुगड्डा, द्वारीखाल, नैनीडांडा, रिखणीखाल, जयहरीखाल और यमकेश्वर ब्लाक की 22 सड़कें अब भी बंद हैं। लोगों को कई किमी पैदल चलकर आवाजाही करनी पड़ रही है। मोटर मार्ग बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री और रसोई गैस की किल्लत की समस्या पैदा हो गई है।

विज्ञापन


पहाड़ों में सड़क यातायात बहाल नहीं हो पा रहा है। दुगड्डा ब्लाक में सेंधीखाल-फुल्लरसैंण-शीला-चुंडई मोटर मार्ग करीब महीने भर से बंद है। यही हाल नालीखाल-बंचूरी-नैल-कपोल काटल मोटर मार्ग और बनेख-थापला मोटर मार्ग का है। रिखणीखाल ब्लाक में बंजा देवी-रिखणीखाल और द्वारी-भौन मोटर मार्ग एक दर्जन से अधिक जगहों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन


कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा आया हुआ है लेकिन लोनिवि इसे हटाने में कामयाब नहीं हो रहा है। लगातार बारिश से पहाड़ी दरकने का सिलसिला भी जारी है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़कें बंद होने से गांवों में खाद्य सामग्री और रसोई गैस नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिखणीखाल ब्लाक के कांग्रेस अध्यक्ष दीनबंधु बलोदी ने बताया कि लोग रोजमर्रा की जरूरत के लिए कई किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। यदि जल्द सड़क संपर्क बहाल न किया गया तो गांवों में खाद्यान्न और रसोई गैस का संकट पैदा हो जाएगा।


यमकेश्वर के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रशांत बडोनी का कहना है कि सरकारी तंत्र की सुस्ती का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कांडी दुगड्डा राजमार्ग की हालत भी ठीक नहीं है। कोटद्वार में सिद्धबली के पास नजीबाबाद-बुआखाल राजमार्ग लगातार धंस रहा है। लोग सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
.
इन सड़कों पर बंद है आवाजाही
सैंधीखाल-फुल्लरसैण-शीला चुंडई मोटर मार्ग
नालीखाल-बंचूरी-नैल-कपोल काटल मोटर मार्ग
किर्खूपांग मोटर मार्ग
पीपलपानी-नौली-धारकोट मोटर मार्ग
धारकोट-कलवाड़ी मोटर मार्ग
कंडलसेरा-द्वारी-क्वीराली मोटर मार्ग
ऐता चरेख-उमरैला मोटर मार्ग
बंजा देवी- रिखणीखाल मोटर मार्ग
किल्बौखाल-टकोलीखाल मोटर मार्ग
सीमाखेत-रीवा मोटर मार्ग
बनेख-थापला मोटर मार्ग
समखाल-सौयाबैंड मोटर मार्ग
पौखाल-भवांसी मोटर मार्ग
कस्याली-खोबरा मोटर मप्तार्ग
दिगोलीखाल-आंसौ मोटर मार्ग
सिमडी-कांडली मोटर मार्ग
नैनीडांडा-शंकरपुर मोटर मार्ग
नैनीडांडा-शंकरपुर-हल्दूखाल मोटर मार्ग
हल्दूखाल-खंडिल-बड़ाकोट मोटर मार्ग
नौगांवखाल-तुनाखाल-सुरखेत मोटर मार्ग
चौपडियूं-सरणा भट्टीगांव मोटर मार्ग
दमदेवल-कलगढ़ी-खिर्सू-पोखरी-खेडाखाल-कांडई मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed