{"_id":"6617c7536ba8265ef20e98ff","slug":"mou-signed-for-skill-development-of-students-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-107232-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्रों के कौशल विकास के लिए हुआ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्रों के कौशल विकास के लिए हुआ एमओयू
Thu, 11 Apr 2024 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 11 Apr 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कोटद्वार। महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब डिग्निटी के साथ एक एमओयू साइन किया है। कौशल विकास के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना इस एमओयू का प्रमुख लक्ष्य है। विश्वविद्यालय व लायंस क्लब इस एमओयू के तहत छात्र हित में रोजगार मेला, स्किल डेवलपमेंट, मेडिकल कैंप एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
बृहस्पतिवार को विवि की ओर से प्रति कुलपति प्रो. एसके दास व लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी के अध्यक्ष रोहित बत्ता ने ओएमयू पर हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि दोनों संस्थाओं का एक साथ आना सराहनीय पहल है। रोहित बत्ता ने कहा कि इससे छात्रों के व्यक्तित्व का विकास होगा। प्रो. एसके दास ने कहा कि छात्रों का स्वर्णिम भविष्य बनाने में यह एमओयू अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर विवि कुलसचिव डॉ. टीकम सिंह, डॉ. जयदेव राणा व लायंस क्लब के पदाधिकारी राजेश बत्रा, एसके खट्टर, हुकम सिंह नेगी और आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।