{"_id":"7764b2b4ece21e75b6d11515848beda0","slug":"mla-s-new-year-tore-billboards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के नए साल के होर्डिंग फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के नए साल के होर्डिंग फाड़े
कोटद्वार
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और ग्रामीण अंचल में नव वर्ष और मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के संदेशों वाले पोस्टर, बैनरों की बाढ़ सी आ गई है। दिन में नेताओं के कार्यकर्ता और समर्थक जहां पोस्टर बैनर लगा रहे हैं, वहीं रात को कई शरारती तत्व अपने विरोधियों के पोस्टर, बैनर फाड़कर उन्हें चिढ़ाने में लगे हैं। ऐसे कई मामले शहर और ग्रामीण क्षेत्र में प्रकाश में आए हैं। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के पोस्टर, बैनर फाड़ने से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर फाड़ने को तुच्छ राजनीति बताते हुए आक्रोश जताया है।
भाजपा विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के प्रेस सचिव विजयपाल सिंह ने लालपानी क्षेत्र के साथ ही शहर के कई मार्गों पर नव वर्ष के पोस्टर बैनर फाड़ने को तुच्छ राजनीति बताते हुए इसकी निंदा की है। कहा कि तहसील तिराहे पर लगी पूर्व विधायक के संदेश की होर्डिंग शरारती तत्वों ने तोड़ डाली है। इसके अलावा लालपानी और कुंभीचौड़ क्षेत्र में उनके पोस्टर बैनर फाड़कर जला डाले हैं। उन्होंने कहा कि शहर में कई नेताओं और दलों के बैनर लगे हैं, उनमें केवल पूर्व विधायक के बैनर फाड़ना कुछ लोगों की बौखलाहट को प्रदर्शित करता है। भाजपा के नगर अध्यक्ष मंगतराम अग्रवाल, पालिका सभासद विनय भाटिया, पूर्व सभासद हरीश खर्कवाल समेत कई भाजपा नेताओं ने इसे संकीर्ण मानसिकता करार दिया है। पोस्टर फाड़ने की इस घटना से भाजपाइयों में रोष बना हुआ है।