एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी के छात्रों ने नजीबाबाद में आयोजित ओपन उत्तराखंड-यूपी स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2019 में विद्यालय का परचम लहराया।
विद्यालय के कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने बताया कि बिजनौर जिले के नजीबाबाद के होटल में ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2019 का आयोजन किया गया, जिसमें 60 जिलों के 700 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अनुज रावत ने स्वर्ण, सौरभ गुसांई ने रजत एवं तन्मय जोशी ने कास्य पदक जीते। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विश्व पाल जयंत (आधुनिक भीम) की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रबंधक निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए, इससे उनके भीतर आत्मविश्वास जागृत होगा। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, उप-प्रधानाचार्य विपिन जदली, ताइक्वांडों प्रशिक्षिका सुलभा, विपिन रावत, रेखा नेगी, पुष्पा केष्टवाल, कविता रावत, राखी नेगी आदि मौजूद रहे।