{"_id":"56fa894a4f1c1b6321f00638","slug":"miscreants-set-fire-to-litter-the-ground-trncing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े पर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े पर लगाई आग
अमर उजाला/कोटद्वार।
Updated Tue, 29 Mar 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
कूड़े की आग बुझाता फायर ब्रिगेडकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलापुल स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कुछ शरारती तत्वों ने दोपहर एक बजे ग्राउंड का ताला तोड़कर कूड़े पर आग लगा दी। इससे धुुआं उठने लगा। धुआं इतना तेजी से निकल रहा था कि ग्राउंड से सटे गांवों रतनपुर और कुंभीचौड़ के ग्रामीण परेशान हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर एक बजे नायब तहसीलदार डीएस नेगी ने नगरपालिका को सूचना दी कि ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े से आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची। बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के गेट का ताला टूटा पड़ा था और कूड़ा धू-धू कर जल रहा है। उन्होंने मदद के लिए फायर ब्रिगेड बुलाया। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के एक वाहन को आग बुझाने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद दूसरी फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया, जिसने आग बुुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने के बाद भी कूड़े से धुआं निकलना नहीं थमा। पालिका कर्मियों ने बताया कि पहले भी शरारती तत्व चार-पांच बार ग्राउंड का ताला तोड़कर वहां आग लगा चुके हैं।
विज्ञापन