फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Miscreants set fire in the forest, forest workers extinguished it in time

Kotdwar News: शरारती तत्वों ने जंगल में लगाई आग, वनकर्मियों ने समय रहते बुझाई

Sat, 17 May 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Miscreants set fire in the forest, forest workers extinguished it in time

विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। वनकर्मियों की तत्परता से सिविल फोरेस्ट क्षेत्र में आग फैलने की घटना टल गई। कुछ असामाजिक तत्वों ने द्वारीखाल ब्लॉक के राजबाट क्षेत्र में आग लगाने का दुस्साहस किया था। समय रहते आग पर काबू पा लेने से वन अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

द्वारीखाल के डाडामंडी क्षेत्र स्थित राजबाट सिविल फारेस्ट में शनिवार दोपहर कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी। संयोग से वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर थी। इस कारण जंगल में आग लगने की सूचना संबंधित वन कर्मियों तक समय रहते पहुंच गई। अथक प्रयास के बाद फायर वाचरों के साथ अधिकारियों एवं वन कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। वहीं, आग से हुई क्षति का वन विभाग की ओर से आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के एसडीओ प्रशांत हिंदवाण ने बताया कि अधिकांश क्षेत्र में चारा पत्ती को आग से क्षति पहुंची है। कुछ समय पूर्व क्षेत्र में बारिश होने से भूमि में नमी बनी हुई है। जिससे आग अधिक नहीं फैली है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में मटियाली रेंज के रेंज अधिकारी बीडी जोशी, सतेंद्र सिंह रावत, आशु कुमार, दीनदयाल रावत के अलावा फायर वाचर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed