फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mini truck full of mango wood caught

आम की लकड़ी से भरा मिनी ट्रक पकड़ा

Mon, 07 Mar 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार Updated Mon, 07 Mar 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Mini truck full of mango wood caught
आम की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

लैंसडौन डिवीजन के कोटद्वार रेंज में वन विभाग की टीम ने बिना अनुमति के ले जाई जा रही आम की लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक रेंज कार्यालय में खड़ा करवा दिया है। अधिकारियों के अनुसार वाहन चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एसीएफ गिरीश चंद्र बेलवाल, रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल, डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह अपने अधीनस्थों के साथ बेलाडाट ध्रुवपुर की ओर निकले तो उन्हें विपरीत दिशा से लकड़ियों से भरा एक मिनी ट्रक नजर आया। रोकने पर उसमें करीब बीस क्विंटल आम की लकड़ियां और डांटे पाई गईं।
विज्ञापन


वाहन चालक निकासी प्रपत्र नहीं दिखा पाया। इसके चलते ट्रक को रेंज कार्यालय ले आया गया। अधिकारियों के अनुसार जहां से ये आम की लकड़ियां लाई जा रही थीं, वहां उद्यान विभाग से तीन पेड़ों के काटने की अनुमति दी गई थी। लेकिन वन विभाग से इसकी निकासी नहीं ली गई। ट्रक में आम की लकड़ी का सोखता और डांटें भरी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed