फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Meruwa Guldar in cage

मेरूवा में गुलदार पिंजरे में कैद

Fri, 10 Jun 2016 10:09 PM IST
दुगड्डा/कोटद्वार।
दुगड्डा/कोटद्वार। Updated Fri, 10 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Meruwa Guldar in cage
जुगरसैंण के मेरूवा गांव में वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दुगड्डा ब्लाक के देवीखाल के निकट मेरूवा ग्राम में वृद्धा को शिकार बनाने वाला गुलदार बृहस्पतिवार की रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। इससे वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को वन विभाग की टीम गुलदार को लेकर हरिद्वार के चिड़ियापुर रेस्क्यू  सेंटर ले गई। जांच में गुलदार के जबड़े के ऊपर-नीचे के दो दांत टूटे मिले। नर गुलदार की उम्र करीब सात साल आंकी गई है। वन विभाग ने अभी टीम को गांव में ही रोक दिया है। हालात सामान्य होने के बाद टीम वापस बुला ली जाएगी।

विज्ञापन


दुगड्डा-पौड़ी नेशनल हाईवे-534 पर देवीखाल से करीब दो किमी की पैदल दूरी पर एक घाटी में स्थित मेरूवा ग्राम में बुधवार तड़के वृद्धा श्यामा देवी को गुलदार ने उनके घर के आंगन में मार गिराया था। घटना के बाद से मेरूवा समेत आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग ने घटनास्थल पर पिंजड़ा लगाया था। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे गुलदार पिंजरे में फंस गया। शुक्रवार सुबह पिंजरे को कोटद्वार लाया गया। यहां अज्ञात स्थान पर वन विभाग ने गुलदार का चिकित्सीय परीक्षण कराया, जिसमें उसके दो दांत टूटे मिले। डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी ने बताया कि गुलदार को हरिद्वार रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन


जुगरसैंण की प्रधान सुमित्रा देवी, पूर्व बीडीसी मेंबर माणिकलाल भदोला समेत सभी ग्रामीणों ने गुलदार के पकड़ में आने पर राहत की सांस ली है। वन अधिकारियों का कहना है कि गुलदार घटनास्थल पर लगाए गए पिजरे में कैद हुआ है, इसलिए यह माना जा रहा है कि वृद्धा को मार गिराने वाला यही गुलदार है। संभवत दांत टूटने के कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा हो और भोजन की तलाश में बस्ती की ओर चला आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलदार को पकड़ने वाली टीम में  एसीएफ एमके बहुखंडी, रेंज अधिकारी दुगड्डा आरके बत्रा, रेंजर लैंसडौन जगपाल सिंह, वन दरोगा गजपाल सिंह राणा, यशपाल रावत, अनिल देवलियाल, वन आरक्षी चंडी प्रसाद, बलबीर गुसाईं, मनमोहन नेगी, इतेंद्र बड़थ्वाल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed