फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Meritorious student Madhavi Negi and her parents honored

Kotdwar News: मेधावी छात्रा माधवी नेगी व उसके माता-पिता को किया सम्मानित

Tue, 13 Jun 2023 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Meritorious student Madhavi Negi and her parents honored
धुमाकोट। उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की मैरिट सूची में छठवीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर नैनीडांडा ब्लॉक के ग्राम जमणधार निवासी माधवी नेगी उसके माता-पिता को ग्रामसभा की ओर से सम्मानित किया गया। मंगलवार को जमणधार गांव में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान दीपा पर्णवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता नेगी और ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश चौधरी ने माधवी नेगी को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उसे दो हजार एक सौ रुपए का चेक व सम्मान पत्र भेंट किया गया। साथ ही उसकी माता दर्शनी नेगी व पिता रघुबीर सिंह नेगी को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला मंगल दल ने मांगल गीत व थड़िया गीत गाकर गांव की बेटी को शुभकामना दी। कार्यक्रम में उप प्रधान जयपाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पृथ्वीपाल पर्णवाल, कुलदीप रावत, नरेंद्र सिंह, महेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, रेखा देवी, मनसा देवी, विमला सकलानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed