फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Memorandum sent to CM regarding seven-point demands

संपत्ति कर के विरोध में नव निर्माण संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2020 08:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to CM regarding seven-point demands
नगर निगम की ओर से संपत्ति कर लगाने के आदेश का विरोध, लालढांग-चिलरखाल मार्ग निर्माण समेत सात सूत्री मांगों के समर्थन में नव निर्माण संघर्ष समिति ने कोटद्वार तहसील में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में समिति के सदस्य कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि प्रदेश सरकार ने नगर निगम बनाते समय 10 साल तक किसी तरह का टैक्स नहीं लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार अब जनता से संपत्ति कर ले रही है। वर्ष 2013 से देवी रोड स्थित मोटर नगर का निर्माण ठप है। कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था नहीं होने से गाड़ीघाट का कूड़ाघर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। लालढांग-चिलरखाल मार्ग और कण्वाश्रम का विकास ठप पड़ा है। जनता सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में संगठन मंत्री सुरेश पटवाल, प्रवेंद्र सिंह रावत, अनिल नेगी, दीपक कुकरेती, प्रवेश चंद्र नवानी, शशिप्रभा रावत, राजाराम अंथवाल, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, पुष्कर सिंह रावत, बृजमोहन काला, महेश चंद्र केष्टवाल, द्वारिका प्रसाद काला और दर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed