{"_id":"5f19b6e38ebc3e63be762a93","slug":"meet-sdm-to-cut-fees-kotdwar-news-drn3509237155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत छूट दें, वार्षिक फीस माफ करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत छूट दें, वार्षिक फीस माफ करें
विज्ञापन
कोटद्वार। स्कूल फीस में कटौती करने की मांग को लेकर सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल के अभिभावकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसडीएम से फीस माफ करने को लेकर विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को स्कूल के अभिभावक तहसील पहुंचे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर स्कूल फीस देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। कहा कि कोरोना संकट काल में विद्यालय के अभिभावक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वे विद्यालय की फीस जमा करने में असमर्थ हैं। इस संबंध मेें विद्यालय प्रबंधन से दो बार वार्ता होने के बाद भी कोई निर्णय नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से विद्यालय की मासिक ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट देने और वार्षिक फीस को पूरी तरह से माफ कराने की मांग की।
इस अवसर पर संदीप डबराल, नरेश नेगी, अमित कर्णवाल, ललित मोहन डबराल, शिशुपाल सिंह नेगी, सुरेश मोहन ध्यानी, तललित मोहन डबराल, इंद्रेश भाटिया व सुनील नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल के मैनेजर जोश एलुक्कल ने बताया कि उन्होंने स्कूल के वार्षिक शुल्क में 50 फीसदी रियायत देते हुए इसे ट्यूशन फीस में समायोजित करने और ट्यूशन फीस मेें सात प्रतिशत कटौती कर दी है। इससे अधिक कटौती संभव नहीं है। उधर, कान्वेंट स्कूल की फीस माफ कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे अभिभावकों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं।
फोटो