फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Martyr fair begins with march past and tableaux

मार्चपास्ट व झांकियों के साथ शहीद मेले का आगाज

Tue, 25 Feb 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Martyr fair begins with march past and tableaux
शहीद मेला कमेटी और नगर पालिका दुगड्डा के संयुक्त तत्वाधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर तीन दिवसीय शहीद मेला विद्यालयों की झांकियों और मार्च पास्ट के साथ शुरू हो गया है। पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने सलामी मंच से मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

मंगलवार को कमला नेहरू मार्ग पर मेले का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने किया। अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने कहा कि क्रांतिकारियों की दुगड्डा अंचल की यात्रा को संजोए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कहा कि शहीद मेले को राष्ट्रीय मेला का दर्जा मिलना चाहिए। इस मौके पर नगर के विभिन्न विद्यालयों की ओर से नगर में मार्चपास्ट और झांकियां निकाली गई। शिक्षण संस्थानों की प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्ग में मेहंदी, पेंटिंग व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी हर्षवर्द्धन सिंह रावत, सभासद दीपक ध्यानी, आशा देवी, अनीता गौड़, धर्मेंद्र कुमार गोयल, राधेश्याम अग्रवाल, हरेंद्र सिंह रावत, बृजमोहन उनियाल, सतीश नेगी, सौरभ गुप्ता, विपिन गर्ग, प्रीतम सिंह नेगी, इंदर सिंह राणा आदि मौजूद रहे। देर शाम आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जो देर रात तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed