{"_id":"573b38bf4f1c1b5316ac78c7","slug":"mansi-has-not-committed-suicide-he-was-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Tue, 17 May 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
मानसी की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जनअधिकार संघर्ष फोरम के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत 29 फरवरी को कोटद्वार रेलवे ट्रैक पर हुई काशीरामपुर तल्ला निवासी किशोरी मानसी थापा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजनों के संग कई संगठन भी आ गए हैं। इन संगठनों ने पुलिस, प्रशासन से मानसी की मौत की उच्च स्तरीय जांच के साथ ही इसमें हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा कि दसवीं में पढ़ने वाली मानसी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। इन संगठनों ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
जन अधिकार संघर्ष फोरम के बैनर तले क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, परिवर्तनकारी छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय गोर्खाली समाज सेवा समिति, युवक मंगल दल काशीरामपुर तल्ला और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र समेत कई संगठनों से जुड़े लोगों ने मानसी के परिजनों के साथ एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मानसी की मौत के जिम्मेदार अन्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने मानसी की संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
तहसील में किया धरना-प्रदर्शन
ज्ञापन देने के बाद इन संगठनों से जुड़े लोगों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि कोटद्वार पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। हत्या के मामले को आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने हत्या के इस मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथी अब भी खुले आम घूम रहे हैं। कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में पोक्सो और दुराचार की धाराएं तो बढ़ाई हैं, लेकिन हत्या की धारा नहीं जोड़ी है।
धरना-प्रदर्शन में मृतक मानसी के पिता महेश थापा, माता शकुंतला थापा, मधु शर्मा, अस बहादुर गुरुंग, चंद्रावती थापा, सौरभ नौडियाल, भोपाल, राजेंद्र, सुरेश गुरुंग, रामेश्वरी शाही, रूप सिंह थापा, गज बहादुर गुरुंग, कुलदीप राणा, कमल सिंह, शमशेर राणा और बीना राणा आदि थे।