फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Manish deity pray for victory

मनीष की जीत के लिए आराध्य देव से प्रार्थना

Sun, 07 Aug 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sun, 07 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

गोपेश्वर। रियो ओलंपिक में वाक रेस प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे चमोली के मनीष रावत की जीत के लिए परिवार के साथ ही उसके दोस्त भी देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग के सारी गांव का अजय मनीष के बचपन का दोस्त है। आज भी दोनों दोस्त एक दूसरे से फोन पर बात करना नहीं भूलते हैं। मनीष ने रियो ओलंपिक में जाने से पहले अजय को फोन कर उसके लिए भगवान से प्रार्थना करने के लिए कहा था। मनीष की मां भी अपने आराध्य देवताओं से मनीष की जीत के लिए दुआएं मांग रही हैं। गौचर के सहकारी बैंक में कार्यरत मनीष के दोस्त अजय का कहना है कि मनीष के मन में बचपन से ही विश्व के फलक पर छा जाने का जुनून था। अजय को उम्मीद है कि मनीष जरूर रियो ओलंपिक में जीत दर्ज कर देश और अपने उत्तराखंड का नाम रोशन करेगा। मनीष की मां उर्मिला देवी का कहना है कि मनीष ओलंपिक में जरूर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि वह अपने आराध्य देवी-देवताओं से भी मनीष की जीत के लिए प्रार्थना कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed