फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Man drowned due to flood of Khoh river, death

खोह नदी के उफान में बहा एक व्यक्ति, मौत

Sat, 28 Sep 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Man drowned due to flood of Khoh river, death
कोटद्वार। शुक्रवार शाम को पहाड़ों में हुई तेज बारिश से अचानक उफान पर आई खोह नदी में नाथूपुर लालपानी निवासी एक व्यक्ति बह गया। शनिवार सुबह खोजबीन के बाद गांव के लोगों को यूपी क्षेत्र से बहे व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि नाथूपुर लालपानी निवासी मृतक मोहन सिंह नेगी (50) पुत्र स्व. आनंद सिंह नेगी गांव में खेती का काम करता है। वह शनिवार शाम को खोह नदी के किनारे गया हुआ था। तभी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इससे वह नदी के उफान में बह गया। साथ में गए लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका। उन्होंने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों और गांव के लोगों को दी। मोहन सिंह के बहने की सूचना मिलते ही गांव के लोग नदी की तरफ दौड़े, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसकी तलाश नहीं की जा सकी। शनिवार सुबह एक बार फिर से बहे व्यक्ति की तलाश शुरू की गई। खोजबीन के बाद उसका शव यूपी की सीमा पर कादरगंज के पास नदी के किनारे पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसआई सुनील पंवार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे खोह नदी से मृतक मोहन सिंह नेगी का शव बरामद किया गया। पंचनामा भरने के बाद उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed