फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Man arrested for duping woman of Rs 10 lakh through digital arrest

Kotdwar News: डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 10 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 06:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for duping woman of Rs 10 lakh through digital arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को मोबाइल नेटवर्क कंपनी का अधिकारी बताकर अवैध गतिविधि में संलिप्त होने का डर दिखाकर ठगी की थी।
कोटद्वार के सिताबपुर निवासी महिला मंजू बाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि आठ जुलाई को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को अभिषेक निवासी कोलाबा, मुंबई निवासी और एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी का अधिकारी बताया। उसने आधार कार्ड अवैध गतिविधि में लिप्त होने के कारण उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात कही। फिर कार्रवाई से बचाव के लिए बैंक खातों और उनमें जमा रकम की जांच की अनिवार्यता बताई।
विज्ञापन

मंजू ने पुलिस को बताया था कि अंजान उसकी बातों में आकर उसने 10 लाख रुपये की एफडी तोड़कर यूनियन बैंक कोटद्वार की शाखा में बताए खाते में जमा करा दिए। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद कुछ दिन उसे झूठे आश्वासन देकर टालता रहा। मंजू ने कहा कि बाद में उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ, तब उसने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ऑनलाइन ठगी करने के आरोपी तक पहुंच गई। सीओ निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और कोतवाल रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम व साइबर सर्विलांस टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर देशभर में लोगों को ठगने की गतिविधियों में सक्रिय गैंग के महाराष्ट्र निवासी प्रमुख सदस्य तनवीर अय्यूब अतार (50) को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध ामें जानकारी जुटाने में लग गई है। ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी पौड़ी ने पांच हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed