{"_id":"57af555f4f1c1bee2cee4544","slug":"malan-river-mining-will-start-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालन नदी में एक अक्तूबर से शुरू होगा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालन नदी में एक अक्तूबर से शुरू होगा खनन
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर की मालन नदी में खनन व चुगान को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। केंद्र से अनुमति प्राप्त होते ही राज्य सरकार की ओर से इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। बरसात के बाद एक अक्तूबर से नदी खोल दी जाएगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने दी।
विज्ञापन
यहां लोनिवि गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कोटद्वार शहर और ग्रामीण अंचल के लोगों की दिक्कतों को देखते हुए वह काफी समय से क्षेत्र की नदियों में खनन व चुगान खुलवाने के लिए प्रयासरत थे। औपचारिकताएं पूरी करने में काफी समय लग गया। एक अक्तूबर से मालन नदी को चुगान के लिए खोल दिया जाएगा। पिछले दस साल से खनन पर प्रतिबंध लगने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली से जुड़े परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मालन नदी में चुगान खुल जाने से जहां एक ओर प्रदेश सरकार को राजस्व मिलेगा, वहीं बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कोटद्वार क्षेत्र की खोह एवं सुखरों नदियों को भी खनन एवं चुगान के लिए खोलने के लिए समस्त औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। इन दोनों में भी जल्द खनन, चुगान के लिए खोल दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि डिग्री कालेज रोड, कालाबड़ मोटर मार्ग तथा गढ़वाल टाकीज से झंडाचौक को जोड़ने वाले मार्ग का भी शीघ्र निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, डा. एन के जखमोला व मंगल सिंह रावत मौजूद थे।
विज्ञापन