फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Monkeys and stray animals terrorize Shivpur; several people injured.

Kotdwar News: शिवपुर में बंदरों और आवारा पशुओं की दहशत, कई लोग चोटिल

Sat, 10 Oct 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 10 Oct 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Monkeys and stray animals terrorize Shivpur; several people injured.
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर-18 के शिवपुर में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल से सटे क्षेत्र में बंदरों और आवारा पशुओं की दहशत बनी हुई है। इससे परेशान क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन में बताया कि शिवपुर, डिग्री कॉलेज रोड और आसपास के संपर्क मार्गों पर बंदरों और आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बंदर घरों और सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं, वहीं आवारा पशुओं के हमलों में कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इससे क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

ज्ञापन की प्रतिलिपि मेयर और नगर निगम कोटद्वार को भी भेजी गई है। ज्ञापन भेजने वालों में लक्ष्मी मधवाल, बीना रावत, कुसुम रावत, दिनेश जुयाल, विनोद काला, रंजना, सोनू, अंकित, आकृति जुयाल और जयंती जुयाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed