{"_id":"5de9385f8ebc3e54c851fdc6","slug":"madho-singh-bhandari-s-heroic-saga-shown-in-the-drama-kotdwar-news-drn3283498120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के माध्यम से दिखाई माधो सिंह भंडारी की वीर गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के माध्यम से दिखाई माधो सिंह भंडारी की वीर गाथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। भाबर के जीआईसी कण्वघाटी मेें संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और सेंटर फॉर रूरल एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट (क्रेडा ) देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए गढ़वाल की वीर गाथाओं पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने वीर माधो सिंह भंडारी का नाट्य मंचन किया। माधो सिंह भंडारी का किरदार निभाने वाले कलाकार नितिन कुमार के अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
क्रेडा की कार्यक्रम निर्देशिका डा. माधुरी बड़थ्वाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को गढ़वाल की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। इससे जहां लोक संस्कृति के संवर्द्धन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं नवोदित कलाकारों को मंच मिलेगा। उन्होंने सभी को गढ़वाल की वीर गाथाओं से संबधित जानकारी और अभिनय की बारीकियां बताईं। क्रेडा के अध्यक्ष एसके सिंह ने गढ़वाल की समृद्ध संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता की महता पर चर्चा की। प्रधानाचार्य सिद्धार्थ रावत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से जनता और छात्र-छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी मिलती है। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश मोहन ध्यानी, कुलदीप नेगी, डा. अलका सिंह, केशव प्रसाद, मनीष दुबे, गबर सिंह रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता नेगी, गिरीश नैथानी व मंजू नेगी आदि मौजूद रहे।
-फोटो