{"_id":"6b02eb5eebaa6586f90de244","slug":"bharat-vikas-parishad-arranged-marriage-fare-for-seven-girls-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128251-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: भारत विकास परिषद ने सात कन्याओं का विवाह किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: भारत विकास परिषद ने सात कन्याओं का विवाह किराया
Sun, 22 Nov 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 22 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
परिषद की ओर से नवदंपतियों को भेंट की गई गृहस्थी की सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में रविवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक समारोह में सात आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का सामूहिक सरल विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जयमाला के साथ हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ चालक गबर सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वचन दिए। समारोह के संयोजक कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रूपा सैनी-अंकित कुमार, काजल-गोविंद सिंह, राधिका-रोहन, आरती-नरेश नेगी, कांति-दीपक प्रकाश, प्रीति-अनुज कुमार और सुनीता-अमन शाह का विवाह पं. ईश मोहन बहुगुणा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। परिषद की ओर से सभी नवदंपतियों को दीवान, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर, कपड़े, मंगलसूत्र, कुंडल और पाजेब सहित गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। सातों विवाह का खर्च परिषद ने जनसहयोग से वहन किया। कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिषद अब तक 71 कन्याओं का विवाह करा चुकी है। इस अवसर पर मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व मेयर हेमलता नेगी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सह संयोजक राजेंद्र जखमोला सहित सेवकराम मानुजा, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, श्रीकृष्ण सिंघानिया, राधेश्याम शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, राकेश मित्तल, शरत चंद्र गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, धर्मदीप अग्रवाल और विवेक अग्रवाल मौजूद रहे।