फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   LPG divided by four months

चार माह से नहीं बंटी रसोई गैस

Sat, 06 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sat, 06 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

पौड़ी। जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के दर्जनों गांवों में चार महीने से रसोई गैस की आपूर्ति न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। लोग जलोनी लकड़ियों के लिए जंगलों की ओर रुख करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बुनियादी चीजों के लिए भी उन्हें आंदोलन करने के बाध्य होना पड़ेगा। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा ने इस संबंध में गैस गोदाम के प्रबंधक से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन

 कल्जीखाल, मुंडनेश्वर, भेंटी, नगर, नलाई, टंगरौली, अगरोड़ा, जखेटी, पीपलपानी व ज्वालपा समेत कई गांवों में विगत चार महीने से रसोई गैस की सप्लाई नहीं हो पाई है। क्षेत्र में सिलेंडरों की सप्लाई न होने से लोग जंगलों से लकड़ी ढोने को मजबूर हैं। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी रावत ने जिलाधिकारी से क्षेत्र में रसोई गैस के संकट से उबारने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि ब्लाक में इन दिनों लोग रसोई गैस के संकट से जूझ रहे हैं। बरसात के मौसम में लोगों को खाना बनाने समेत अन्य जरूरी कामों के लिए भी जंगलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बुनियादी जरूरतों के लिए बिगड़ रही व्यवस्थाओं को खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष भर में नौ सिलेंडर देने को कहा, लेकिन क्षेत्र में सालभर में एक या दो सिलेंडर ही बांटे जा रहे हैं। कई बार गैस प्रबंधक को लिखित रूप से अवगत कराने के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं बदल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शीघ्र ही रसोई गैस की आपूूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीणों को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोट
कल्जीखाल में चार महीने से गैस सप्लाई न होने की सूचना मिली है। इसके लिए दुगड्डा स्थित गैस गोदाम के प्रबंधक को लिखा गया है। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed