फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Love and respect for daughters is the key to society's success

Kotdwar News: बेटियों को स्नेह और सम्मान समाज की सफलता की कुंजी

Sat, 15 Nov 2025 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 15 Nov 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Love and respect for daughters is the key to society's success
कोटद्वार। आर्यसमाज कोटद्वार एवं हीरक जयंती समारोह के दूसरे दिन यज्ञ एवं बेटियों के लिए आर्यसमाज की देन विषय पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह समारोह की शुरुआत यज्ञ से हुई। यज्ञ ब्रह्मा आचार्या डॉ. प्रियंवदा वेद भारती एवं यज्ञ संयोजक नितिन शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के यजमान आनंद प्रकाश अग्रवाल और मीना अग्रवाल रहे। यज्ञ में ऋग्वेद के मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित की गईं।
विज्ञापन

भजनोपदेशक कुलदीप विद्यार्थी ने ईश्वर-भक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए। बेटियों के लिए आर्यसमाज की देन विषय पर व्याख्यान विषय पर विचार रखे।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि जहां बेटियों को स्नेह, सम्मान, शिक्षा और अधिकार मिलते हैं, वह समाज स्वयं ही प्रगति पथ पर आगे बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान की भावना का पूरा विश्व सम्मान करता है। कार्यक्रम में आंनद प्रकाश आर्य, विभु ग्रोवर, अजय लक्ष्मी ग्रोवर, हिमांशु अग्रवाल, नवीन कुमार, स्वामी विश्वपाल जयंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed