{"_id":"6148af2a8ebc3e91ee5d44b0","slug":"lord-vishnu-broke-the-pride-of-narada-muni-kotdwar-news-drn3909874184","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान विष्णु ने तोड़ा नारद मुनि का अभिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार के किशनपुर में आयोजित रामलीला में नारद मोह और रावण तपलीला का मंचन करते रंगकर्मी।
- फोटो : KOTDWAR
Link Copied
भाबर के किशनपुर में देवभूमि युवा श्रम एवं निर्माण संविदा स्वायत्त सहकारिता समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के पहले दिन नारद मोह और रावण तपलीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
रविवार रात को रामलीला के पहले दिन का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष गौरव कुकरेती ने किया। पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। इसमें नारद जी भ्रमण करते हुए एक स्थान पर पहुंचते हैं और ध्यान लाकर तपस्या में लीन हो जाते हैं। उनकी तपस्या से इंद्र का सिंहासन हिल उठता है। वह भयभीत होकर कामदेव और अप्सराओं को नारद मुनि की तपस्या भंग करने भेजते हैं लेकिन वो तपस्या भंग नहीं कर पाते। नारद मुनि को लगता है कि उन्होंने बड़ा काम किया है। उनमें अभिमान आ जाता है। सभी लोग भगवान विष्णु से सहायता मांगते हैं और विष्णु, नारद मुनि के अभिमान को तोड़ने के लिए लीला रचते हैं। इस अवसर पर शोभित मैठाणी, नवीन थपलियाल, पित्र शरण जोशी, अजय असवाल, संदीप बच्छवाण, मनोज कुमार, आशीष कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।