फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Locks in the Child Development Office on the second day too

दूसरे दिन भी बाल विकास कार्यालय में जड़े ताले

Wed, 29 Sep 2021 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Locks in the Child Development Office on the second day too
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका यूनियन के बैनर तले दुगड्डा ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दूसरे दिन भी बाल विकास कार्यालय में तालाबंदी की और प्रदर्शन किया। सीडीपीओ की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कार्यालय खुलवाने का प्रयास भी किया, लेकिन हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं माने, जिससे बाल विकास कार्यालय में दिनभर काम प्रभावित रहा। कन्या धन योजना के फार्म जमा कराने सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ताओं ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने संबंधी एक सूत्री मांग को लेकर बुधवार को कार्यालय खुलने से पहले ही बाल विकास कार्यालय में तालाबंदी की और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि गत 16 सितंबर को संयुक्त संगठन की बैठक में मुख्यमंत्री व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने उन्हें सम्मानजनक मानदेय देने का आश्वासन दिया था, लेकिन गत 24 सितंबर की हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने संगठन के अगले आदेश तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन

उधर, प्रभारी सीडीपीओ वसुंधरा नेगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से ताला नहीं खोलने पर दुगड्डा चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यालय का ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आगे पुलिस की एक नहीं चली। तालाबंदी के चलते बाल विकास कार्यालय में दिनभर काम ठप रहा। तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन करने वालों में यूनियन की अध्यक्ष ऊषा गोस्वामी, उपाध्यक्ष अंबिका देवी, कल्पा देवी, शकुंतला देवी, देवेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, आयशा बेगम, राधा देवी, नीलम देवी, पूनम देवी, विनीता मलासी, रोशनी ध्यानी, लता पांडे, विनीता देवी और पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed