{"_id":"6717d426b170b3ae03021ef5","slug":"liquor-was-being-sold-at-over-rating-in-government-liquor-shop-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-531246-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सरकारी शराब की दुकान में ओवर रेटिंग पर बेची जा रही थी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सरकारी शराब की दुकान में ओवर रेटिंग पर बेची जा रही थी शराब
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आबकारी विभाग की ओर से मंगलवार शाम को स्टेशन रोड स्थित सरकारी शराब की दुकान में कार्रवाई की गई। इस दौरान सरकारी शराब की दुकान में ओवर रेटिंग की मिली शिकायत सही पाई गई। आबकारी विभाग की ओर से इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला आबकारी अधिकारी को भेज दी गई है।
आबकारी निरीक्षक खजान सिंह ने बताया कि सीएम पोर्टल में स्टेशन रोड स्थित सरकारी शराब की दुकान में ओवर रेटिंग की शिकायत की गई थी। जिस पर एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर शराब की दुकान में भेजा गया। सरकारी शराब की दुकान में ओवर रेटिंग की शिकायत सही पाई गई। उन्होंने बताया कि अनुज्ञापी द्वारा बीयर समेत सभी शराब की बोतलों पर पांच रुपये अतिरिक्त वसूला जा रहा था। इस संबंध में चालानी रिपोर्ट तैयार कर जिला आबकारी अधिकारी को भेज दी गई है। वहीं से जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद