फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Liquor and smack being sold openly in a swing

झूलाबस्ती में नशे के धंधे पर भड़के लोग, प्रदर्शन

Fri, 24 Jan 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Liquor and smack being sold openly in a swing
नशे के खिलाफ झूलाबस्ती में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KOTDWAR
नगर निगम के झूलाबस्ती क्षेत्र में बढ़ते नशे और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर भड़के स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि झूलाबस्ती क्षेत्र में खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा है, लेकिन जानकारी होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि झूलाबस्ती में पुलिस की सह पर खुलेआम शराब व स्मैक बिक रही है। युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे है। नशे के आदी होकर युवा आपराधिक गतिविधियों में भी सक्रिय हो रहे हैं। कहा कि झूलाबस्ती के पास पुल के नीचे दिन ढलते ही नशे के कारोबारियों का जमावड़ा लग जाता है। पुलिस प्रशासन इन मादक पदार्थों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। नशे के तस्कर स्कूल, कालेजों में पढ़ने वाले छात्रों और बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाकर उन्हें न केवल नशे का आदी बना रहे हैं, बल्कि उनसे धंधा भी करवा रहे हैं। समय रहते इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो युवा पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने चेताया कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की तो वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ देंगे। प्रदर्शन करने वालों में ज्योति थापा, सतेश्वरी असवाल, आनंदी रावत, प्रीति, विमलेश, पूनम, सुमित्रा देवी, लक्ष्मी देवी, कला देवी, रितु, विनोद, सौकीन, नितिन, गौरव, विपिन, महेश, पातीराम, दीपक, रमेश, गौतम, संजू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed