फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lineman scorched due to electrocution

करंट लगने से लाइनमैन झुलसा

Tue, 01 Feb 2022 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Lineman scorched due to electrocution
रिखणीखाल में बिजली की लाइन पर काम करते वक्त करंट लगने से एक लाइनमैन झुलस गया। पीड़ित के परिजनों ने ऊर्जा निगम पर उन्हें घटना की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसडीएम कोटद्वार से की है।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम मंज्याड़ी निवासी रफीक अहमद ने एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि उसका पुत्र नसीर अहमद ऊर्जा निगम में संविदा कर्मी के रूप में एक वर्ष से लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में उसकी तैनाती रिखणीखाल में है और वह वहीं रहता है। कहा कि गत 28 जनवरी को बिजली की लाइन पर कार्य करते वक्त करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। विभाग की ओर से उसे दीनदयाल अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की ओर से उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई। चार दिन बाद उन्हें किसी अन्य व्यक्ति से घटना की जानकारी मिली। उन्होंने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित ठेकेदार और विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed