{"_id":"5ff1f7ee8ebc3e415473da4e","slug":"lined-on-the-road-in-the-limestone-slippery-rise-kotdwar-news-drn3666004168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूनाधार में सड़क पर पड़े गढ़े, फिसलन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूनाधार में सड़क पर पड़े गढ़े, फिसलन बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर कोटद्वार से दुगड्डा के बीच चूनाधारा के पास सड़क पांच माह से बदहाल है। बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से हाईवे पर गड्ढे पड़े हैं और फिसलन बढ़ गई है। आए दिन दो पहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं और बड़े वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। इसके बाद भी संबंधित विभाग सड़क की मरम्मत नहीं कर रहा है।
विगत जुलाई में एनएच पर दुगड्डा के पास चूनाधारा पर सड़क का पुश्ता ढह गया था। विभाग ने पहाड़ी काटकर किसी तरह वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क बनाई थी। वर्तमान में संकरी सड़क एक बार फिर से धंसने लगी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं और बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर पानी के साथ मिट्टी आने से यहां फिसलन हो गई है। दीपक ध्यानी, प्रदीप बडोला ने एनएच लोनिवि खंड पर मार्ग की मरम्मत में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि चूनाधारा के पास सड़क क्षतिग्रस्त हुए करीब पांच महीने हो गए हैं, लेकिन मार्ग अभी तक दुरुस्त नहंी किया गया ।
मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण चूनाधारा के पास धंसाव हो रहा है। इसको रोकने के लिए ट्रीटमेंट किया जा रहा है। शीघ्र समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
- अरविंद जोशी, जेई एनएच लोनिवि खंड धुमाकोट।