फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lifesaving band caused a splash

संजीवनी बैंड ने मचाई धूम

Tue, 15 Nov 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 15 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Lifesaving band caused a splash
sports - फोटो : अमर उजाला

फ्यूलडिय़ा त्वे दख्यि के औंदू यु मन मा...जैसे गीतों से मंगलवार को बैकुंठ चतुर्दशी मेले में कलाकारों ने धूम मचाई।

विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में संजीवनी बैंड के कलाकारों की जबरदस्त प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक झूमाया। गीतों पर झूमते युवकों को नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

सोमवार देर शाम बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सांस्कृतिक संध्या के तहत श्रीनगर के सितारे व उत्तराखंड के सुरताल संग्राम प्रतियोगिता के विजेता अमित खर्रे की शानदार प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान संजीवनी बैंड के कलाकारों के हिंदी व गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक देर खूब थिरके।
विज्ञापन


अमित खरे के अलावा बैंड संचालक जयदीप रावत व मनीष ने भी गीतों की प्रस्तुतियां दी। विभिन्न वाद्य यंत्रों पर शुभम, पुनीत, अनूप, प्रवीन, दीपक व रवि थापा ने साथ दिया। संजीवनी बैंड के बाद क्षेत्र की विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं ने लोकगीत व लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
परेड में बिड़ला परिसर रहा अव्वल
बैकुंठ चतुर्दशी मेला व विकास प्रदर्शनी के शुभारंभ पर आयोजित परेड के परिणाम घोषित कर दिए गए है। एनसीसी वर्ग में गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर प्रथम, राजकीय पालीटेक्निक द्वितीय स्थान पर रहा। स्काउट गाइड व एनएसएस वर्ग में माडर्न जूनियर हाईस्कूल पहले और जीजीआईसी दूसरे स्थान पर रहा।

वहीं सीनियर वर्ग में सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल को पहला, रेनबो पब्लिक स्कूल को दूसरा और एसजीआरआर को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में रेनबो पब्लिक स्कूल प्रथम, सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल द्वितीय व एसजीआरआर तृतीय स्थान पर रहे।

जबकि प्राइमरी वर्ग में मार्शल पब्लिक स्कूल, मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल और जीवन ज्योति चिल्ड्रन एकेडमी कीर्तिनगर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहा। इसके अलावा अंतर विद्यालयी सलामी प्रतियोगिता में सेंट थेरेसास प्रथम, एसजीआरआर द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।


विवि की बीपीएड टीम के नाम रही चैंपियनशिप
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित महिला रस्साकस्सी प्रतियोगिता की चैंपियनशिप गढ़वाल विवि की बीपीएड टीम के नाम रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गणेश भट्ट ने किया।

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में खेल प्रतियोगिताओं के तहत मंगलवार को जीआईएंडटाई मैदान में महिला रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगेला कोठड़, राजकीय पालीटेक्निक, सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर, गढ़वाल विवि बीपीएड, रेनबो पब्लिक स्कूल की महिला टीमों ने भाग लिया।


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रेनबो पब्लिक स्कूल व गढ़वाल विवि की बीपीएड टीम के बीच खेला गया,  जिसमें बीपीएड की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रतियोगिता प्रभारी हीरा लाल जैन, रमेश पुरी, मुकेश अग्रवाल, विकास, सौरभ जैन, राकेश तिवाड़ी, आनंद भंडारी, वीरेंद्र लाल व हिम्मत ङ्क्षसह ने सहयोग किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed