{"_id":"570138e14f1c1b7e1ec810e5","slug":"legislators-should-do-introspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को आत्मचिंतन करना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को आत्मचिंतन करना चाहिए
अमर उजाला/श्रीनगर।
Updated Sun, 03 Apr 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
संबोधित करते किशोर उपाध्याय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि हम राज्य निर्माण के उद्देश्यों में सफल नहीं रहे हैं। सभी विधायकों की आत्मचिंतन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बागी विधायकों कर पार्टी में वापसी नहीं होगी।
विज्ञापन
रविवार को जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राज्य की मौजूदा स्थिति के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि केंद्र ने धनबल पर विधायकों की खरीद फरोख्त की। राज्य में लोकतंत्र की हत्या हुई है। इस राजनीतिक संकट से राज्य को 1500 करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि पूरी कांग्रेस एक साथ है। हम चुनाव के लिए तैयार हैं। जनता जो फैसला करेगी वह सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल से पूरे राज्य में लोकतंत्र बचाओ न्याय यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। 18 फरवरी को देहरादून में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान वीरेंद्र सिंह नेगी, गणेश भट्ट, कामेश्वर राणा, श्याम लाल आर्य, प्रदीप तिवाड़ी, हीरा लाल जैन, विजय रावल, अमित जुगराण आदि शामिल थे।
विज्ञापन