फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tribute paid on the birth anniversary of revolutionary Bhawani Singh Rawat.

Kotdwar News: क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 08 Oct 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 08 Oct 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid on the birth anniversary of revolutionary Bhawani Singh Rawat.
दुगड्डा (कोटद्वार)। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के निकट सहयोगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत की 116वीं जयंती पर मंगलवार को आजाद पार्क स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगरपालिका परिषद और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ परिजनों ने समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट ने भवानी सिंह रावत की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। स्मृति वृक्ष के अवशेष का भी तिलक किया गया। अधिशासी अधिकारी जीपी जोशी ने बताया कि स्मृति वृक्ष का अवशेष दीमक से क्षतिग्रस्त हो रहा है। वहीं, भवानी सिंह रावत की समाधि भी खस्ताहाल हो रही है। इस अवसर पर सभासद सुशीला देवी, अतुल अग्रवाल, वनबीट अधिकारी कैलाश राणा, क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत के परिजन, सामाजिक कार्यकर्ता जीसी गौड़, सुदीप बौंठियाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed