{"_id":"6743590caeff965a1004dac2","slug":"leader-of-bounty-gang-accused-of-fraud-of-rs-307-lakh-arrested-from-delhi-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-555325-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 30.7 लाख की ठगी का आरोपी इनामी गिरोह का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 30.7 लाख की ठगी का आरोपी इनामी गिरोह का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पांच हजार के इनामी गैंग लीडर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि कोटद्वार निवासी मयंक नेगी ने आठ सितंबर को तहरीर दी थी। जिसमें सतीश कुमार और राजकुमार बैनर्जी उर्फ सुब्रुतो दोनों निवासी दिल्ली पर ईस्टर्न रेलवे में ग्रुप सी में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर फर्जी नियुक्ति पत्र और ईस्टर्न रेलवे का आई कार्ड देकर 30,70,550 रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया गया था। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश कोतवाल को दिए थे। टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन ठग शातिर होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
कोटद्वार कोतवाली पुलिस टीम ने विभिन्न प्रदेशों में दबिश देने के बाद आरोपी सतीश कुमार निवासी एसी-ब्लॉक, कुतुब विहार, दिल्ली को शनिवार देर शाम वजीराबाद, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ व जानकारी के आधार पर आरोपी और उसके साथी देश के विभिन्न राज्यों में बेरोजगार युवाओं को अपने झांसे में लेकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर उनसे पैसे लेकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे। कोतवाल ने बताया कि इनका पश्चिम बंगाल राज्य में भी संपर्क होना पाया गया है। विवेचना जारी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।