फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lansdowne MLA Rawat's wife lost

Kotdwar News: लैंसडौन के विधायक रावत की पत्नी हारीं

Thu, 31 Jul 2025 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lansdowne MLA Rawat's wife lost

विज्ञापन


कोटद्वार/जयहरीखाल। जयहरीखाल ब्लॉक के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ा उलट फेर देखने को मिला है। जहरीखाल जिला पंचायत सीट से चुनाव लड़ रहीं लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत की पत्नी चुनाव हार गई हैं।इससे पूर्व वर्ष 2018 में वह कोटद्वार नगर निगम के चुनाव में भाजपा से मेयर का चुनाव लड़ी थीं, तब वह तीसरे नंबर पर रही थीं। दूसरी बार की हार से उनके समर्थकों में काफी निराशा है। वहीं, दूसरे दिग्गज निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी भी क्षेत्र पंचायत सीट कोटा से चुनाव हार गए हैं। जहरी जिला पंचायत सीट पर ज्योति पटवाल ने लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को 411 वोट से हरा दिया है। यहां लैंसडौन के विधायक एवं सिद्धबली मंदिर समिति के महंत दिलीप की साख दांव पर लगी थी। इससे पूर्व नीतू ने वर्ष 2018 में नगर निगम कोटद्वार के पहले चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। तब भाजपा नेता धीरेंद्र चौहान की पत्नी विभा चौहान ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। नगर निगम के चुनाव में करीब डेढ़ हजार वोटों से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी हेमलता नेगी जीत हासिल कर मेयर चुनी गई थीं।विभा चौहान दूसरे व नीतू रावत तीसरे नंबर पर रही थी। जिला पंचायत चुनाव में हार से उनके समर्थकों में खासी निराशा है। वहीं, क्षेत्र पंचायत कोटा सीट पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी भी चुनाव हार गए हैं। नूतन नेगी ने उन्हें 25 वोटों के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed