फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lansdowne Cantonment Council: Tenure of ad-hoc board ending on February 10

लैंसडौन छावनी परिषद: तदर्थ बोर्ड का 10 फरवरी को समाप्त हो रहा कार्यकाल

Sat, 04 Jan 2025 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Lansdowne Cantonment Council: Tenure of ad-hoc board ending on February 10

विज्ञापन
लैंसडौन। छावनी परिषद लैंसडौन प्रशासन के लिए गठित तदर्थ बोर्ड की एक साल की परिवर्ती कार्यावधि 10 फरवरी, 2025 को समाप्त हो रही है। 11 फरवरी से छावनी बोर्ड के कामकाज के लिए नई तदर्थ कमेटी के लिए जनता की ओर से एक सदस्य का मनोनयन किया जाना है।रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने 31 दिसंबर को जारी पत्र में कहा कि देश की 56 छावनियों का प्रशासन चलाने के लिए 10 फरवरी, 2024 को एक वर्ष की अवधि के लिए तदर्थ बोर्ड गठित किया गया था। जिसका कार्यकाल 10 फरवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है। 11 फरवरी, 2025 से छावनी का प्रशासन चलाने के लिए तदर्थ बोर्ड का गठन किया जाना है।

पत्र में उत्तराखंड की 9 छावनियों सहित देश की सभी 56 छावनियों का उल्लेख किया गया है। उत्तराखंड में 9 छावनियों में लैंसडौन, रानीखेत, अल्मोड़ा, रुड़की, अल्मोड़ा, क्लेमेंटटाउन, लेंडौर, देहरादून गढ़ी, चकराता में गठित बोर्ड का कार्यकाल 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। लैंसडौन में कमेटी के तीन सदस्यों में बोर्ड अध्यक्ष गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट, बोर्ड सचिव छावनी परिषद के सीईओ (दोनों पदेन) व जनता की ओर से एक प्रतिनिधि का मनोनयन किया जाता है। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी ने लैंसडौन में तदर्थ बोर्ड की परिवर्ती कार्यावधि का कार्यकाल 10 फरवरी, 2025 को समाप्त होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed