फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lack of passengers at the bus stand, buses on the road, problem due to jam

Kotdwar News: बस अड्डे पर यात्रियों की कमी, बसें सड़क पर, जाम से दिक्कत

Sat, 02 Nov 2024 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lack of passengers at the bus stand, buses on the road, problem due to jam

विज्ञापन
कोटद्वार। एनसीआर समेत मैदानी क्षेत्रों से दीपावली और अन्य त्योहार मनाने के लिए पहाड़ में अपने घर आए लोग अभी लौटना शुरू नहीं हुए हैं। इस कारण शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर गिने-चुने यात्री ही दिखाई दिए। वहीं, विभिन्न रूट पर चलने वाली बसों का जमघट लगा रहा। जिससे दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी।कोटद्वार रोडवेज डिपो के नए भवन का निर्माण चल रहा है। बसें डिपो परिसर में खड़ी नहीं हो पा रही हैं। यातायात पुलिस ने जाम न लगे, इसके लिए केवल तीन बसों को ही डिपो के बाहर खड़े करने की अनुमति दी है, लेकिन शनिवार सुबह कोटद्वार के अलावा अन्य डिपो की करीब दर्जन भर बसें तिराहे, रेलवे मालगोदाम मार्ग और लालबत्ती चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ी थीं। रोडवेज डिपो पर गिने-चुने लोगों के होने के कारण बस चालक-परिचालक यात्रियों की प्रतीक्षा में बसें लेकर काफी देर तक खड़े रहे। जिससे बार-बार जाम लगता रहा।



उधर, जाम से लोगाें को पैदल और दो पहिया वाहन के गुजरने में काफी दिक्कत हुई। रेलवे स्टेशन और रोडवेज डिपो के सामने कुछ दुकानदारों ने दुकान का सामान कई फीट बाहर तक रखकर सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। आवागमन की विकट समस्या के बावजूद पुलिस क्षेत्र से अतिक्रमण नहीं हटा सकी है।
विज्ञापन


रविवार को होगी भीड़

रविवार को भैया दूज का त्योहार मनाकर लोगों के काम पर लौटने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों से कोटद्वार पहुंचने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि रविवार को रोडवेज डिपो पर लोगों की खासी भीड़ होगी और बसों में सवार होने के लिए उनमें मारामारी मचेगी। कोटद्वार डिपो के केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक दो दिन में यहां भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed