फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwara twenty candidates for six positions

कोटद्वार में छह पदों के लिए बीस प्रत्याशी मैदान में

Sat, 27 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sat, 27 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के छात्रसंघ चुनाव में कुछ छह पदों के लिए बीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कालेज प्रशासन ने बीस प्रत्याशियों के नामांकन वैद्य पाए हैं। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से एक बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया है। इसके बाद शाम चार बजे प्रत्याशियों की वैध अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीएम शर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा होने के बाद बीस प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव पद के लिए चार, सहसचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। सभी सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि अध्यक्ष पद पर अनुज गुसाईं, देवाशीष सिंह, रजनीश बेबनी और शांतनु रावत प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए अमन सिंह रावत, सार्थक बेंजवाल और मो. रिजवान ने नामांकन करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव पद के लिए आकाश बलूनी, अमित खत्री, आशीष केष्टवाल और कु. सुमन ने परचे दाखिल किए है। कोषाध्यक्ष पद के लिए सबसे कम दो प्रत्याशी अंकित बिष्ट और विकास चंद्र कुकशाल ने नामांकन कराए हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए अंकित केशियाल, आश्विन कुकरेती, जितेंद्र सिंह, सौरव पाण्डेय ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सभी के नामांकन वैद्य पाए गए हैं।


प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने बताया कि सोमवार को नाम वापसी के बाद वैद्य प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। मंगलवार को दिन में एक बजे स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ प्रत्याशियों की बैठक होगी। बुधवार सुबह चुनाव संपन्न कराने के लिए कालेज स्टाफ की 11 बजे बैठक बुलाई गई है। 31 अगस्त को चुनाव पूर्व की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। एक सितंबर को पूर्वाह्न आठ बजे से एक बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी दिन शाम तीन बजे से मतगणना प्रारंभ कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed