फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar Young won the Republic Cup

कोटद्वार यंग ने जीता रिपब्लिक कप

Fri, 28 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar Young won the Republic Cup
लैंसडौन में रिपब्लिक कप जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ् खुशी मनाते कोटद्वार यंग क्लब के खिलाड़ी। - फोटो : KOTDWAR
लैंसडौन फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित रिपब्लिक कप कोटद्वार यंग क्लब ने जीत ली है। फाइनल मुकाबले में कोटद्वार यंग क्लब ने शहीद मुकेश बिष्ट फुटबॉल अकादमी को 4-3 से हराया। गोल्डन ग्लब्स शिवम बिष्ट, गोल्डन बूट संदीप नेगी और उदीयमान खिलाड़ी लव अग्रवाल चुने गए।
विज्ञापन

बीआरओ मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल चंद्रपाल पटवाल (से.नि.) और संजीव कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मुकाबले में शहीद मुकेश बिष्ट फुटबॉल अकादमी ने केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन को 5-3 से हराया। दूसरा रोमांचक मुकाबला कोटद्वार यंग और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 के बराबरी पर रहीं। अतिरिक्त समय में संदीप नेगी के दो गोल की बदौलत कोटद्वार यंग ने 5-3 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी और कोटद्वार यंग क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें मध्यांतर तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। अतिरिक्त समय में कोटद्वार यंग ने 4-3 से जीत दर्ज की। शारीरिक शिक्षक विमल रावत ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन समारोह में कर्नल चंद्रपाल पटवाल (से.नि.), फुटबॉल संघ के सचिव संजू कन्नौजिया, शिक्षक देवेंद्र नैथानी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed