{"_id":"67927f3a9cf0be28980e517b","slug":"kotdwar-enthusiasm-shown-among-young-men-women-and-elders-for-voting-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-601982-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: मतदान के लिए युवक-युवतियों और बुजुर्गों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: मतदान के लिए युवक-युवतियों और बुजुर्गों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के दूसरे चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। पहली बार वोट डालने वाले युवक-युवतियों से लेकर बुजुर्गों ने लाइन पर लगकर अपने मत का प्रयोग किया। सुबह साढे़ सात बजे से ही कोटद्वार के 60 मतदान केंद्रों के 108 बूथों में लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह आठ बजे से लोगों ने लाइन में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, वोटरों को रिझाने के लिए पार्षद पद के प्रत्याशियों में होड़ लगी रही। जीआईसी कोटद्वार में दो प्रत्याशियों के समर्थक एक दूसरे पर जाली वोट डलवाने के आरोप लगाकर आपस में उलझ पड़े। गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और मतदाताओं को आने के लिए रास्ता देने व गेट से किनारे खड़े होने की हिदायत दी।
युवक-युवतियों में रहा वोट डालने का क्रेज
कोटद्वार। नगर निगम चुनाव में 18 वर्ष के हुए युवक-युवतियों में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह बना रहा। वे घंटों लाइन पर लगकर उत्सुकता से अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कोटद्वार भाबर के राप्रावि दिलीपपुर स्थित मतदान केंद्र में तुषार मेहरा, रोहित अधिकारी, पंकज जोशी, रमन अधिकारी, झंडीचौड़ उत्तरी में हिमांशी अग्रवाल, निष्ठा रश्मि ने बताया कि वे पिछले एक घंटे से लाइन में लगे हैं। वह वोट डालने की प्रक्रिया को जानने और वोट डालने की उत्सुकता है। कहा कि वोट के लिए लाइन में खड़ा होने पर उन्हें गर्व का एहसास हो रहा है।
सीनियर सिटीजन में दिखा वोट डालने का जोश
कोटद्वार। अन्य वोटरों की तरह सीनियर सिटीजन में भी वोट डालने को लेकर उत्साह बना रहा। हालांकि इस बार मतदान के लिए अलग से कोई व्यवस्था न होने के कारण उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बूथों पर सीनियर सिटीजन, दिव्यांगजनों व बीमार लोगों की लाइन लंबी होने के कारण उन्हें काफी देर तक अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। दुगड्डा में 90 वर्षीय सुशीला देवी को उनके परिजन गोद में लेकर मतदान के लिए बूथ पर लाए। मतदान करने के बाद वह काफी खुश थी। उन्होंने कहा कि वोट डालना हमारा अधिकार है। नगर पालिका का विकास करने वाला बेहतर मेयर और उनके वार्ड को कर्मठ पार्षद चुनने के लिए वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची हैं। सभी लोग वोट करेंगे, तभी जाकर सुयोग्य जनप्रतिनिधि मिल सकेगा। कहा कि सभी को वोट डालना चाहिए।
विज्ञापन
.
वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से मायूस लौटे लोग
कोटद्वार। कई पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए पहुंचे मतदाताओं के लिस्ट से नाम गायब होने के कारण उनको मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। भाबर में पदमपुर मोटाढांक, घमंडपुर, वार्ड नंबर-35 त्रिलोकपुर में कई लोगों के नाम गायब थे। मगनपुर निवासी मोहनलाल ध्यानी ने बताया कि वह मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे, लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है। वे पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से हर चुनाव में वोट डालते आए हैं, लेकिन इस बार उनका नाम ही गायब है। मगनपुर गांव के निवासी पंकज बडोला, मोनिका बडोला, रमन तोमर, रमेश केष्टवाल, अंजलि केष्टवाल, शुभभ केष्टवाल, नीलम सुयाल, विवेक केष्टवाल, दलीप भंडारी, कविता देवी, जयप्रकाश बलोधी, मंजू डबराल समेत दर्जनों लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे, जिससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। पदमपुर सुखरो निवासी कमलेश ने बताया कि वह दिव्यांग है और बैसाखी के सहारे चलती हैं, मतदान को लेकर उनमें खासा उत्साह था और इसीलिए राजकीय हाईस्कूल पदमपुर सुखरो स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंची थी, लेकिन वहां पहुंचकर पता चला कि वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक/चंद्रमोहन शुक्ला