फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kalinka Bunkhal engaged in preparations for the fair

बूंखाल कालिंका मेले की तैयारियों में जुटा

Wed, 30 Nov 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Wed, 30 Nov 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
Kalinka Bunkhal engaged in preparations for the fair
बूंखाल कालिंका मंदिर में लगने वाला वार्षिक मेला तीन दिसंबर को - फोटो : अमर उजाला
थलीसैंण ब्लाक के राठ क्षेत्र के लोगों की श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बूंखाल कालिंका मंदिर में लगने वाला वार्षिक मेला तीन दिसंबर को निश्चित हुआ है। इस वर्ष भी भूमि मालिकों ने कालिंका के मुख्य पुजारी रमेश गोदियाल से मेले का दिन मांगा और विधिवत पंचांग के अनुसार यह दिन तीन दिसंबर तय हुआ है।
विज्ञापन


आज से पांच वर्ष पूर्व तक बूंखाल मेले में पशुओं की बड़ी तादाद में सामूहिक बलि चढ़ाई जाती थी। इस पर वर्ष 2012 से पूरी तरह रोक लग चुकी है। पशुओं की बलि की जगह अब मां कालिंका की देव डोलियां गांव-गांव से ढोल दमाऊं की थाप पर नाचते नाचते देवी भक्त लाते हैं। पहली बार डोलियों को लाने की शुरुआत डांडी कांठी संस्था के प्रमुख राकेश खंकरियाल ने की।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल ने बताया कि पूरे दिन माता की पूजा-अर्चना कालिंका पाठ, हवन, देव डोलियों की पूजा के अलावा कई कालिका भक्तों की ओर से सार्वजनिक भंडारे का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed