फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Joint team of Food Safety and Revenue took samples of food items

Kotdwar News: खाद्य सुरक्षा व राजस्व की संयुक्त टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Tue, 05 Aug 2025 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Joint team of Food Safety and Revenue took samples of food items
कोटद्वार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने आगामी रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मंगलवार को राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ शहर के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य व्यापारियों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल के आदेश के क्रम में संयुक्त टीम ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रयोग में लाई जाने वाली मिठाई कलाकंद, बर्फी और गुलाब जामुन के तीन नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषण शाला रुद्रपुर भेजा जा रहा हैं। जिसमें जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन के त्योहार के दृष्टिगत पौड़ी जनपद के अन्य क्षेत्रों से भी छह अन्य नमूने एकत्र किए गए। जिसमें बालूशाही, बेसन के लड्डू, मैदा, पनीर, दही, बेसन आदि शामिल हैं। इस दौरान टीम ने नगर में करीब 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed