फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Joint patrolling campaign launched for the protection of forests and wildlife

Kotdwar News: वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए चलाया संयुक्त गश्त अभियान

Thu, 08 Aug 2024 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Joint patrolling campaign launched for the protection of forests and wildlife

विज्ञापन
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन के पाखरो और सोना नदी रेंज व बिजनौर वन प्रभाग के बढ़ापुर और साहूवाला रेंज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मानसून सत्र में वन्यजीवों का शिकार, अवैध पातन की रोकथाम के लिए अंतरराज्यीय सीमा पर पाखरो से रामजीवाला तक गश्त की गई। यूपी के बढ़ापुर में फ्लैग मार्च और तलाशी अभियान चलाया गया।




पाखरो के रेंजर विकास रावत ने बताया कि दोनों प्रभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंतरराज्यीय सीमा पर पाखरो, विजयसिंहपुर, बढ़ापुर, सरदारपुर व रामजीवाला तक गश्त की। वहीं, बिजनौर वन प्रभाग के अंतर्गत यूपी के नगर पालिका बढ़ापुर से बढ़ापुर बस अड्डे तक फ्लैग मार्च, तलाशी और छानबीन अभियान चलाया गया। इस दौरान बस अड्डे में बसों में डॉग स्क्वाड, मैटल डिटेक्टर से सघन छानबीन भी की गई। इस अंतरराज्यीय गश्त और फ्लैग मार्च में सोनानदी उप प्रभाग की एसडीओ अनामिका बुक्करवाल, पाखरो के रेंजर विकास रावत, साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी, वन दरोगा हरीश कुमार, प्रवेश कुमार और अमित बडोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed