फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Issues of electricity, water, roads, education and health dominated the meeting of Rikhnikhal BDC.

Kotdwar News: रिखणीखाल बीडीसी की बैठक में छाए रहे बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दे

Sat, 17 Aug 2024 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Issues of electricity, water, roads, education and health dominated the meeting of Rikhnikhal BDC.
कोटद्वार/रिखणीखाल। रिखणीखाल बीडीसी की बैठक में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे छाए रहे। बैठक में उपस्थित एडीएम ईला गिरी ने संबंधित विभागाें के अधिकारियों को सदन में जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख मनोहर देवरानी की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक हुई। सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्रवाई का वाचन एवं पुष्टि की गई। लोनिवि की चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने डेरियाखाल-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने और निकासी नाली की सफाई करने की मांग की। जल संस्थान और जल निगम की चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सिरवाणा और बयेला मल्ला गांव में पेयजल किल्लत से संबंधित शिकायतें दर्ज कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। ऊर्जा निगम की चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बड़खेत तल्ला में झूलते बिजली के तारों और तिरछे पोलों को बदलने की मांग उठाई। शिक्षा विभाग की चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने लेकुली ग्रामसभा में शिक्षक के तैनाती की मांग की। स्वास्थ्य विभाग की चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने रिखणीखाल अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट के तैनाती की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक मुख्यालय में आधार केंद्र खोलने की मांग भी की। खाद्य पूर्ति विभाग की चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने रिखणीखाल ब्लॉक में अंत्योदय, खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड बनवाने की मांग की। इस मौके पर एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. प्रवीन कुमार, बीडीओ नरेश चंद्र सुयाल, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रदीप गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed