{"_id":"6acb6751beb0c5480a07873c","slug":"irrigation-department-junior-engineer-dies-of-electrocution-body-found-in-residence-bathroom-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: करंट लगने से सिंचाई विभाग के जेई की मौत, राजकीय आवास के बाथरूम में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: करंट लगने से सिंचाई विभाग के जेई की मौत, राजकीय आवास के बाथरूम में पड़ा मिला शव
Sun, 11 Oct 2026 04:21 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:21 PM IST
सार
रामगंगा बांध परियोजना के सैडिल बांध पर तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार का शव बाभथरूम में पड़ा मिला।मृतक के दाहिने हाथ की उंगली करंट से झुलसी हुई मिली।
विज्ञापन
जेई अनिल कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कालागढ़ में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का शव राजकीय आवास के बाथरूम में पड़ा मिला। करंट से जेई की मौत होने की आशंका है।शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया गया है।
विज्ञापन
रविवार को कालागढ़ की नई कालोनी के राजकीय आवास संख्या ए-68 में रामगंगा बांध परियोजना के सैडिल बांध पर तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार (45) का शव बाभथरूम में पड़ा मिला।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदला-बदला रहेगा मौसम, ठंड बढ़ने के आसार, मैदानों में रहेगी राहत
विज्ञापन
मृतक के दाहिने हाथ की उंगली करंट से झुलसी हुई मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि नहाने के बाथरूम में पहुचे अवर अभियंता को करंट लगा। कालागढ़ पुलिस घटना की जांच कर रही है।