फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions given to make arrangements for Makar Sankranti fairs in Mavakot and Dadamandi

Kotdwar News: मवाकोट और डाडामंडी में मकर संक्रांति मेलों के लिए व्यवस्थाएं जुटाने के दिए निर्देश

Tue, 07 Jan 2025 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to make arrangements for Makar Sankranti fairs in Mavakot and Dadamandi
कोटद्वार। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने मंगलवार को तहसील सभागार में मवाकोट व डाडामंडी में मकर सक्रांति के मौके पर आयोजित होने वाले गेंद मेले (गिंदी कौथिग) के सफल आयोजन के लिए दोनों गेंद मेला समिति के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मवाकोट और डाडामंडी में व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में दोनों समितियों के पदाधिकारियों ने बताया कि मवाकोट और डाडामंडी गेंद मेला मैदान वन सीमा से सटे हुए हैं। जिसमें दिन के समय ही हाथी एवं गुलदार का खतरा बना रहता है। एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारी को मेले के दौरान वन विभाग की टीम बनाकर लगातार गश्त करने व वन्यजीवों के आबादी व मेला क्षेत्र में धमकने को रोकने के लिए अतिरिक्त टीम व बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को मवाकोट व डाडामंडी में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने के लिए निर्देशित किया। नगर निगम के अधिकारियों को मवाकोट मैदान की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लोनिवि दुगड्डा के अधिकारियों को मवाकोट मैदान के समतलीकरण व डाडामंडी मेला स्थल को जाने वाले रास्ते को ठीक करने के लिए जेसीबी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम को मवाकोट में एक पोल व लाइन की सुचारु व्यवस्था करने और डाडामंडी में 6 स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था करने को कहा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा के चिकित्साधिकारी को मवाकोट व डाडामंडी में मेले में स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लगाने, एंबुलेंस की व्यवस्था करने, एआरटीओ को मेले के दौरान निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर गेंद मेला समिति डाडामंडी के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, गेंद मेला समिति मवाकोट के अध्यक्ष कुलदीप रावत, सचिव भवानी दत्त लखेड़ा, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान, ऊर्जा निगम की ईई नंदिता अग्रवाल, लोनिवि दुगड्डा की एई आकांक्षा बहुगुणा, जल संस्थान के एई देवकी नंदन जोशी, दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई पीएस नेगी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. सारंग राकेश, वन विभाग के रजत कपिल, परिवहन कर अधिकारी जयंत वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed